
सासु-ब्वारि - कुमाऊँनी महिलाओं की गपशप
अपनी-अपनी बहुओं की बुराई और दामादों के गुणों का बखान
Humara Kumaoni Vlog यूट्यूब चैनल द्वारा कुमाऊँनी भाषा में सास-बहु के खट्टे मीठे सम्बन्धों को नाट्य रूप में वीडिओज़ के माध्यम से बड़े जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है। प्रस्तुत वीडियो की सबसे बड़ी विशेषता यह कि इसमें कलाकारों द्वारा कुमाऊँनी भाषा का प्रयोग स्वाभाविक रूप से करने के कारण भाषा काफी प्रभावी लगती है।
नीचे दी गयी वीडियो में कुछ वरिष्ठ महिलाएं अपनी-अपनी बहुओं की बुराई कर रही हैं कि उनकी बहु में क्या-क्या नकारात्मक गुण हैं व किस प्रकार अपनी बहु से त्रस्त हैं। लेकिन अपनी बेटी के जीवन को ससुराल में वैभवपूर्ण बताने के लिए वे सब अपने-अपने दामाद के गुणों का बखान करते हुए उसे सर्वश्रेष्ठ बताने में जुटी हैं।
हम आशा करते हैं कि आपने वीडियो का आनंद लिया होगा, हम आगे भी कुमाऊँनी भाषा की वीडिओज़ आपके लिए प्रस्तुत करते रहेंगे। ऐसे ही अन्य रोचक वीडियो आप Humara Kumaoni Vlog यूट्यूब चैनल पर उच्च स्तर की वीडियो क्वालिटी के साथ देख सकते हैं और नीचे दिए गए लिंक से चैनल को सब्सक्राइब भी कर सकते हैं।
Humara Kumaoni Vlog यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
0 टिप्पणियाँ